फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा हवा से छाए बादल, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कई दिन से आसमान से बरस रही आग से हर कोई परेशान था। रविवार सुबह शुरू हुई तेज पुरवाई हवाओं और आसमान में छाये बादलों ने गर्मी से राहत दी। तापमान दो डिग्री गिरकर 38 पर आ गया। हालांकि बादल छाने से गेहूं किसानों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। दूसरी ओर मक्का किसान बारिश होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी से हर कोई परेशान है। शनिवार देर रात शुरू हुई पुरवा हवाओं के बाद रविवार सुबह आसमान में बादल छा गए। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 40 से घटकर 38 डिग्री पर आ गया। खासकर पक्के मकानों में रह रहे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बड़ी संख्या में किसानों का गेहूं खेतों में पड़ा हुआ है।
इससे बारिश की आशंका से वह परेशान हैं। हालांकि आसमान में बादल छाने से मक्का किसानों के चेहरों पर खुशी दिख रही है। यदि बारिश होती है, तो उन्हें फायदा होगा। भीषण गर्मी में मक्का की फसल में हर पांचवें दिन पानी लगाना पड़ रहा है। डीजल के बढ़ते रेट और बिजली की कमी के चलते मक्का में समय पर पानी नहीं लग पा रहा है। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें