फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के गुमनाम दीवानों को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सेठगली में आयोजित कार्यक्रम में बोलती सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति आजादी की लड़ाई में दीवानगी दिखाने वाले गुमनामों को सम्मान देगी। ऐसे लोगों के लिए समिति बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार करेगी।
विज्ञापन

रविवार को समिति अध्यक्ष आदेश तिवारी की ओर से सेठ गली स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में संसदीय राजभाषा समिति की संयोजक एवं सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी आईं। उनका पप्पन मियां, संजीव अग्निहोत्री बिटाना, संजय गर्ग ने स्वागत किया। सांसद ने कहा कि यह जिला ऐतिहासिक है।
हम आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं। आजादी की लड़ाई में तमाम घटनाएं हुईं। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने देश को आजाद कराने में बड़े काम किए लेकिन गुमनाम होकर रह गए। ऐसे लोगों को संस्था इस साल सम्मान देगी। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि जो भी आजादी की लड़ाई के वक्त घटनाएं हुईं, उनको युवा पीढ़ी के सामने लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने संस्था के जिम्मेदारों से कहा कि अभी से ऐसे लोगों की खोजबीन शुरू करें, जिनकी कुर्बानी और काम को लोग नहीं जानते। ऐसे लोगों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करें।
इस मौके पर व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ, ब्राह्मण समाज के रमेश चंद्र त्रिपाठी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता विश्वास गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें