फर्रुखाबाद। प्रत्याशियों ने प्रशासन को विधानसभा चुनाव खर्च का ब्योरा उपलब्ध करा दिया है। चुनावी खर्च में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे रहे। भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने सबसे महंगा चुनाव लड़ा। इसके बावजूद 40 लाख रुपये क्षमता के सापेक्ष उन्होंने भी 18 लाख 80 हजार रुपये का खर्च दिखाया है। हालांकि अधिकतर प्रत्याशी तय चुनावी खर्च सीमा के आधा हिस्से तक भी नहीं पहुंच सके।
जनपद की चार विधानसभा सीटों पर कुल 42 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। चुनाव आयोग ने इस बार प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च सीमा 12 लाख रुपये बढ़ाकर 40 लाख कर दी थी। जनपद में कोई भी प्रत्याशी निर्धारित खर्च का 50 प्रतिशत आंकड़ा भी नहीं छू सका। हालांकि स्टार प्रचारकों की धमाचौकड़ी मची रही। सभाएं भी खूब हुईं। खर्च कितना भी किया हो, लेकिन आंकड़े शुरुआत से ही दुरुस्त रखे गए।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विधायक नागेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 18 लाख 80 हजार 314 रुपये खर्च दिखाया है। उनके अलावा अमृतपुर से भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने 14.51 लाख, सदर भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने 11.93 व कायमगंज क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अपना दल की डॉ. सुरभि ने 5.68 लाख रुपये चुनावी खर्च दिखाया है। सपा प्रत्याशियों में फर्रुखाबाद सदर क्षेत्र से प्रत्याशी सुमन शाक्य (सुमन मौर्य) ने 10.41 लाख व अमृतपुर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी ने 10.90 लाख रुपये चुनाव में खर्च का हिसाब दिया है। अन्य किसी भी प्रत्याशी ने 10 लाख रुपये चुनावी खर्च का आंकड़ा नहीं छुआ है।
प्रत्याशी का नाम - पार्टी का नाम- कुल खर्च
नागेंद्र सिंह राठौर - भाजपा - 18,80,314
अरशद जमाल सिद्दीकी - सपा - 9,50,067
आलोक वर्मा - बसपा - 7,09,983
अर्चना राठौर - कांग्रेेस - 6,97,738
प्रत्याशी का नाम - पार्टी का नाम- कुल खर्च
सुशील शाक्य - भाजपा - 14,51,692
शुभम तिवारी - कांग्रेेस - 10,90,470
डॉ.जितेंद्र यादव - सपा - 9,04,599
अमित कुमार सिंह - बसपा - 2,74,070
नरेंद्र सिंह यादव - निर्दलीय - 9,88,321
प्रत्याशी का नाम - पार्टी का नाम- कुल खर्च
मे.सुनील दत्त द्विवेदी - भाजपा - 11,93,899
सुमन शाक्य - सपा - 10,41,954
लुईस खुर्शीद - कांग्रेेस - 9,63,967
विजय कुमार कटियार - बसपा - 8,83,879
प्रत्याशी का नाम - पार्टी का नाम- कुल खर्च
डॉ.सुरभि - अपना दल - 5,68,041
सर्वेश अंबेडकर - सपा - 4,41,695
शकुंतला देवी - कांग्रेस - 3,76,879
दुर्गा प्रसाद - बसपा - 3,60,580