फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ की महिला रविवार रात देवर व आठ वर्षीय पुत्र के साथ बेवर रोड स्थित गेस्ट हाउस में विवाह समारोह में गई थी। रात करीब आठ बेटा शौचालय में गया था। काफी देर तक न लौटने पर मां व चाचा वहां पहुंचे। शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था।
काफी देर दरवाजा पीटने के बाद अंदर मौजूद मोहल्ला नगला नैन निवासी अंकित ने दरवाजा खोला। फर्श पर बालक पड़ा था। लोगों ने अंकित की पिटाई की और मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बालक ने कुकर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मां की तहरीर पर अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)