फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर दुकान की गुल्लक से नगदी लूटी

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा के फुटेज देखते शहर कोतवाल विनोद शुक्ला । संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राहक बनकर आए बाइक सवार बदमाश रविवार शाम तमंचे के बल पर दुकानदार की गुल्लक से 15 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और खुलासे के लिए दो टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला नीबाचुअत स्थित शिवम शुक्ला की गारमेंट की दुकान पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक बाइक से दो युवक आए। युवकों ने पजामी खरीदी। शिवम ने 150 रुपये मांगे, मगर युवकों ने 100 रुपये दिए। शिवम ने पजामी देने से इनकार किया।
एक युवक ने शिवम को तमंचा सटा दिया। ये देख कर्मचारी निधि चीखने लगी। इसी बीच दूसरे बदमाश ने गुल्लक से करीब 15 हजार रुपये निकाले और स्टेट बैंक की ओर बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल विनोद शुक्ला और एएसपी अजय प्रताप सिंह पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि दो टीमें लगा दी गई हैं। पड़ोसी दुकानदारों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें