फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म में दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। युवती को घर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को नीबकरोरी स्टेशन के पास रहने वाला बलराम उर्फ अतुल यादव 16 अप्रैल की रात को खाना बनाने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। उसके साथ बहादुर नगला निवासी राजेश भी था। बलराम ने राजेश के साथ मिलकर युवती को घर में बंधक बना लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया।
बलराम ने युवती का छह माह पहले अश्लील वीडियो बनाया था। वह शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। युवती जब अपने घर पहुंची तो पिता को घटना की जानकारी दी और बताया कि यह लोग उसका छह माह से शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने बलराम और राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे अपने घरों में नहीं मिले। मंगलवार को पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें