फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से कार के सिलिंडर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ट्रैक्टर की टक्कर से कार के सिलिंडर में आग लग गई। कार सवार दो युवक कूदकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयाेग से आग को बुझाया।
विज्ञापन

नवाबगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर सोमवार शाम एटा नंबर की एक कार फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी। गांव महमदपुर व खिनमिनी के बीच में कार पहुंची तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। कार के सिलिंडर में आग लग गई। कार में सवार युवक कूदकर भाग गए। कार आग के शोले में तब्दील होकर धू धू कर जलने लगी। राहगीरों ने कार में आग लगने की सूचना नवाबगंज व मऊदरवाजा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मऊदरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ओर के वाहनों को रुकवाकर स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस आग लगने के कारणों के बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें