फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज पर पूछताछ काउंटर खाली, यात्री परेशान

विज्ञापन
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर खाली पर पूछताछ केंद्र। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्योहारी सीजन शुरू होने के बावजूद रोडवेज बस स्टैंड पर पूछताछ काउंटर पर कर्मचारी बेपरवाह हैं। रोजाना कई घंटे कुर्सियां खाली रहती हैं। बसों के बारे में जानकारी के लिए यात्री परेशान होते हैं। एनाउंसमेंट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों पर एआरएम के आदेश भी बेकार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली में 10 दिन ही बचे हैं। दूरदराज कामकाज करने वाले लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। भीड़ बढ़ रही है। बसों की जानकारी उपलब्ध कराने को पूछताछ घर में तैनात कर्मचारी अक्सर सीट से गायब रहते हैं। लिहाजा यात्रियों को बसों की जानकारी नहीं हो पाती। यात्री पीआरडी जवानों, दफ्तरों में बैठे लिपिकों से बसों के आने-जाने का समय पूछने को मजबूर हैं।
कुछ दिनों पूर्व दौरे पर आए आरएम ने काउंटर पर हर वक्त कर्मचारी बैठने के आदेश दिए थे। यही नहीं माइक से एनाउंसमेंट भी करने को कहा था, कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दोपहर एक बजे के करीब कई यात्री पूछताछ घर में जानकारी को पहुंचे। एआरएम आरसी यादव ने बताया कि पूछताछ घर में हर हाल में कर्मचारी को होना चाहिए। यदि सीट खाली रहती है, तो गलत है। वह जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें