फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने नागेंद्र को दोबारा बनाया जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने नागेंद्र को दोबारा बनाया जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बहुजन समाज पार्टी ने 14 जून को जिलाध्यक्ष बनाए गए विजय भास्कर को हटाकर दो साल पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में हटाए गए नागेंद्र जाटव को दोबारा जिलाध्यक्ष बना दिया गया है।
जिले में बसपा अपना जनाधार वोट बैंक में तब्दील नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि एक के बाद एक जिलाध्यक्ष बदले जा रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर कुइयाबूट निवासी नागेंद्र जाटव को जिलाध्यक्ष बना दिया है। नागेंद्र जाटव को 21 जून 2018 को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाकर बाहर का रास्ता दिखाया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद विजय भास्कर को जिलाध्यक्ष बना दिया गया था। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भी कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। इससे पार्टी हाईकमान काफी नाराज था। लिहाजा आठ दिसंबर 2019 को पार्टी ने सत्यपाल जाटव को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा दिया। इन पर भी पार्टी ज्यादा दिन तक भरोसा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

14 जून 2020 को बसपा मुखिया ने फिर से विजय भास्कर को ही जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी। महज डेढ़ माह बाद ही पार्टी मुखिया के निर्देश पर कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बौद्ध प्रिय गौतम और राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाह ने नागेंद्र जाटव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही रहे हैं। अब पार्टी संगठनात्मक मजबूती के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें