फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली का टायर फटने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गन्ना भरी ट्रैक्टी-ट्रॉली का टायर फटने से रिम का रिंग उछलकर सड़क किनारे खड़े बालक के जा लगा। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर निवासी सब्जी विक्रेता मुनीश का पुत्र अर्पित (10) रविवार देर शाम सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच वहां से गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली गुजरी। अचानक ट्रॉली का टायर फटने से रिम का रिंग उछलकर अर्पित को जा लगा। इससे अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन परिजन उसे लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मुनीश के चार बेटों में अर्पित सबसे छोटा था। वह कक्षा दो का छात्र था। परिजन शव लेकर घर चले गए। सीएचसी से कायमगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें