फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी से मारपीट कर बाइक लूटी

विज्ञापन
जहानगंज थाने में बैठे बाइक लूट के आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाना पहुंचाने गए प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर दो युवकों ने बाइक लूट ली। पुलिस ने लूटने वाले दोनों युवकों को पकड़ कर बाइक बरामद कर ली है। युवकों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चित्रकूट निवासी संदीप कुमार ऑनलाइन बुकिंग पर खाना पहुुंचाने वाली कंपनी में काम करता है। शनिवार रात जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी युवक ने पनीर की सब्जी का आर्डर दिया।
संदीप बाइक से खाना देने के लिए जैतपुर गया। तभी गांव के पास दो युवकों ने संदीप से मारपीट कर उसकी बाइक लूट ली। संदीप ने थाने पर लूट की सूचना दी। पुलिस ने रात को ही दबिश देकर गांव जैतपुर के कुुमार शानू, अमित कुुमार को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक बरामद कर ली। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि युवक से बाइक लूट में दो युवकों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूटी गई बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें