फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार की गमी से लौट रही बोलेरो डीसीएम से भिड़ी, दो की मौत, 11 घायल

विज्ञापन
पखना चौराहे पर दुर्घटना के बाद पड़ी क्षतिग्रस्त बोलेरो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
एटा के लिए भी जरूरी
विज्ञापन

फोटो- 34, 35,
दो महिलाओं की मौत, 11 घायल
रिश्तेदार की गमी से लौटते समय बोलेरो डीसीएम से भिड़ी
क्रासर
एक को गंभीर हालत में लोहिया से रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। रिश्तेदार की गमी से लौट रहे लोगों से भरी बोलेरो में मंगलवार शाम को पखना चौराहे पर डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और परिवार के 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और 10 को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव अजीजलपुर निवासी लल्लन खां के बहनोई का इंतकाल हो गया था। लल्लन परिवार के लोगों के साथ गमी में शामिल होने एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर नदराला गए थे। मंगलवार शाम वहां से लौटते समय मेरापुर थाना क्षेत्र के पखना चौराहे के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बोलेरो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बोलेरो से निकालकर मोहम्मदाबाद सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने कासिदा (45) और मुज्जन उर्फ मुनीजा (65) को मृत घोषित कर दिया और जियाउद्दीन (22), नौशाद (45), मतलू (22), सीबू (20), आसमा (28), कुन्ने की पुत्री उजमा (10), फिरदौस (50), खुशमुदी (60), नगमा बेगम (38), नौशाद खां (35), और गुलफसा (28) प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल से जियाउद्दीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर एएसपी अजय प्रताप अस्पताल पहुंचे और सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त को भी बुला लिया। डॉक्टर ने बताया कि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। शवों को मोहम्मदाबाद सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद चालक भाग निकला, पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
कासिदा, मुज्जन के पांच-पांच बच्चे हैं
परिवार के अली खां ने बताया कि कासिदा के पति साइकिल मिस्त्री हैं। उनके पांच बच्चे रिजवाना, रिजवान, नाजिया, बालिका और आजम हैं। मुज्जन के भी पांच बच्चे आफताब, निजाम, जन्नू, नन्हें और नन्हीं हैं।

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में होता घायलों का इलाज। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें