जनता का अभिवादन करती अनुप्रिया पटेल व उनके साथ में कायमगंज प्रत्याशी डॉ. सुरभि व सदर सीट प्रत्याश
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। भाजपा-अपना दल गठबंधन की प्रत्याशी का प्रचार करने आईं अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा दी है। प्रदेश में फिर एनडीए की सरकार बने तभी विकास के और रास्ते खुलेंगे।
कायमगंज सीट से भाजपा-अपना दल गठबंधन से अपना दल की डॉ. सुरभि चुनाव लड़ रही हैं। सोमवार को फैजबाग स्थित गेस्टहाउस में अनुप्रिया ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने डॉ. सुरभि और भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को वोट देकर जिताने की अपील की।
भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों के विकास कार्यों का बखान किया। कहा कि गुंडाराज को जड़ से खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने बीड़ा उठाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, मिथलेश अग्रवाल, सुनील रावत, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. वीके गंगवार ने किया।