फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे ठप रही बिजली और पेयजलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से कांशीराम कॉलोनी की बिजली और पेयजलापूर्ति ठप हो गई। कॉलोनी में रात भर अंधेरा पसरा रहा। सुबह साढ़े नौ बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारु की गई। इसके बाद नलकूप से सीधी पानी सप्लाई शुरू की गई।
विज्ञापन

हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कॉलोनी में बुधवार शाम से बिजली की आंखमिचौनी शुरू हो गई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक 36 नंबर ब्लॉक के सामने रखे ट्रांसफार्मर के पास 11 हजार की लाइन में तेज आवाज के साथ फाल्ट हो गया। इससे कॉलोनी की बिजली बंद हो गई। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने मरम्मत के बजाय पूरी कॉलोनी की लाइट काट
दी। इससे बिजली बंद हो गई। बिजली न होने से नलकूप भी नहीं चल सके। लिहाजा गुरुवार सुबह पेयजल आपूर्ति भी नहीं मिल सकी। इससे लोग परेशान रहे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लाइन की मरम्मत के बाद बिजली सुचारु की गई। इसके बाद नलकूप से सीधी पानी की सप्लाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें