फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के साथ मुश्किलों की दस्तक

विज्ञापन
शहर के रस्तोगी मोहल्ले में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में गुरुवार को मानसून के साथ मुश्किलों ने भी दस्तक दी। छह घंटे की राहत भरी झमाझम बारिश नगर पालिका की लापरवाही से लोगों के लिए आफत बन गई। सड़क से लेकर गलियां तक पानी से लबालब हो गईं। अतिक्रमण अभियान में जिन मकानों और दुकानों का अवैध हिस्सा तोड़ा गया उनमें पानी टपकना शुरू हो गया। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल रहा। जिले में गुरुवार को 8.3 मिलीमीटर पानी गिरा।
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने से शहर भर में अतिक्रमण अभियान चल रहा है। शहर के रेलवे रोड, कादरीगेट रोड, मसेनी रोड और लिंजीगंज मार्ग पर बड़ी संख्या में मकानों और दुकानों के अवैध हिस्से तोड़े गए। सबसे ज्यादा खराब हालत रेलवे रोड और कादरीगेट से लिंजीगंज मार्ग की रही। यहां लोग अभी भी तीन-तीन मंजिला इमारतें तोड़ने में लगे हैं।
मुख्यमार्ग की नालियां कूड़े से अटी पड़ी होने से सुबह चार बजे से जब बारिश शुरू हुई तो जलनिकासी ठप हो गई। सेठ गली, स्टेट बैंक गली, रस्तोगी मोहल्ला आदि में जलभराव के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। अभियान में तोड़े गए मकानों और दुकानों की छतें टपकने लगीं। लोगों ने तिरपाल की मदद ली लेकिन उससे भी खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

दुकानों में रखा सामान खराब होने से व्यापारियों को भारी नुकसान भी हुआ। हर कोई नगर पालिका और जिला प्रशासन को कोस रहा है। इधर, रोडवेज बस स्टेशन परिसर में जलभराव होने से यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें