फर्रुखाबाद। बैंक कर्मचारी को एक मोबाइल नंबर से किसी ने अगवा कर दुष्कर्म की धमकी दी है। पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। सर्विलांस के जरिए पुलिस फोन करने वाले को तलाश रही है।
जनपद हरदोई के एक मोहल्ला निवासी युवती फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की एक बैंक में सेवारत है। युवती भोलेपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहती है। युवती के मोबाइल पर 25 जनवरी को एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। दूसरी ओर से बोलने वाले व्यक्ति ने अगवा कर दुष्कर्म की धमकी देकर गालीगलौज की। युवती ने इसकी जानकारी 1090 पर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। महिला दरोगा ने बैंक कर्मचारी से बातचीत कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। बुधवार को पुलिस ने युवती की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचक ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर विवेचना शुुरू कर दी है।