फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-इटावा हाईवे पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर हवाई पट्टी के समाने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस और घायल को सीएचसी भेजा। वहां से उसको लोहिया भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव महोई निवासी किसान इंद्रेश सिंह (35) बुधवार शाम को गांव के साथी वीरपाल के साथ बाइक से जा रहे थे। बरेली-इटावा हाईवे हवाई पट्टी के सामने किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इंद्रेश ने हेलमेट पहन रखा था। लेकिन गंभीर चोट लगने से इंद्रेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं साथी वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
आसपास के गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल वीरपाल को सीएचसी भेजा गया। सिर पर अधिक चोट होने के कारण वीरपाल को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंद्रेश की शादी हो चुकी थी और उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें