फर्रुखाबाद। शहर के एक बेकरी व्यापारी मंगलवार को अचानक लापता हो गए। उनकी बाइक गंगा किनारे पुरानी घटिया पर खड़ी मिली।
शहर के लोहाई रोड स्थित मोहल्ला खतराना निवासी प्रशांत अग्रवाल बेकरी का काम करते हैं। वह मंगलवार सुबह 11 बजे बेकरी के लिए फ़ूड लाइसेंस का काम कराने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चल सका। रात में ही पांचाल घाट गंगा किनारे पुरानी घटिया पर उनकी बाइक बरामद हो गई। परिजन उसे लेकर घर आ गए।
प्रशांत के भाई मोहल्ला घमंडी कूंचा निवासी रजनीश गोयल नेे कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। घर में पत्नी और आठ साल का बेटा समेत परिजन बेहाल हैं। लोगों का कहना है कि दो साल से आर्थिक और पारिवारिक दिक्कतों को लेकर प्रशांत काफी परेशान थे। पुलिस ने भी खोजबीन शुरू कर दी है।