फर्रुखाबाद। जिला पंचायत में तैनात एक कर निरीक्षक ने किराए पर रह रही महिला को शादी तथा नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। कई साल तक दुष्कर्म व कुकर्म भी करता रहा। शादी के लिए कहा तो आरोपी ने अपने बेटों के साथ घर से निकालने की कोशिश की तथा नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला बढ़पुर निवासी राकेश सिंह राठौर जिला पंचायत में निरीक्षक है। वर्ष 2013 में एक महिला अपने बच्चों के साथ उसके मकान में किराए पर रहने लगी। आरोप है कि राकेश ने नौकरी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शारीरिक संबंध बना लिए। उसने मकान बेचकर आवास विकास में मकान खरीद लिया, तो वह उसी में रखने लगा।
कई बार कहने पर न तो शादी की और न ही नौकरी लगवाई। बाद में धमकी देकर कई शपथ पत्रों पर दस्तखत करवा लिए। शादी का दबाव डालने पर उसने मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह कुकर्म करने लगा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को रात 8 बजे राकेश व कादरीगेट निवासी पवन व विपिन आए। गालीगलौज कर मारपीट की। विपिन ने उसकी नाबालिग पुत्री और पवन ने उसे दबोचकर अश्लील हरकतें कीं। तीनों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।