फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूजी को श्रद्धांजलि देकर गंगा में विसर्जित कीं अस्थियां

विज्ञापन
शहर में निकली पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा में मौजूद सांसद, विधायक व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
आदर्श राजनीतिज्ञ और रामभक्त थे बाबूजी : सांसद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा सांसद ने रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें दलीय सीमाएं टूट गईं। शहर में निकाली गई अस्थि कलश यात्रा पर लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अपने प्रिय बाबूजी को नमन किया। पांचाल घाट पर गंगा की निर्मल धारा में अस्थियां विसर्जित की गईं।
रविवार के चिलसरा रोड के गांव रामपुर ढपरपुर स्थित माता चंद्रावती इंटर कालेज में सांसद मुकेश राजपूत ने कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा की। रथ पर अस्थि कलश स्थापित किया।
विज्ञापन

सांसद के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटीक, तिर्वा के विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सपा नेता पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, राहुल राजपूत, सचिन सिंह यादव आदि बड़ी संख्या में लोगों ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने बाबूजी को राजनीति का आदर्श व सच्चा रामभक्त बताया। कहा कि पार्टी व संगठन के लिए बाबूजी के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के राम मंदिर व पार्टी के लिए किए गए त्याग व बलिदान पर प्रकाश डाला। सभा के बाद शाम पांच बजे अस्थि विसर्जन यात्रा निकाली गई। अस्थि कलश पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
चौक पर बसपा नेता पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने अपनी पत्नी नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के साथ अस्थि कलश पर पुष्प चढ़ाए। घुमना पर हिंदू महासभा के सौरभ मिश्रा, नमामि गंगे के रवि मिश्रा, आदित्य दीक्षित, लालगेट पर राजकुमार वर्मा सहित तमाम स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई। कादरीगेट होते हुए अस्थि कलश रथ पांचाल घाट पहुंचा।
विज्ञापन

वहां सांसद, विधायक आदि ने दुर्वासा ऋषि आश्रम के निकट भागीरथी की निर्मल धारा में अस्थियां प्रवाहित कीं। इस दौरान सभी की आंखे नम हो गईं। डीएस राठौर, ठा.वीरेंद्र सिंह, हिमांश गुप्ता, अंकित गुप्ता, फतेहचंद्र राजपूत, दिलीप भारद्वाज, सरिता शाक्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें