फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी बरौन में आक्सीजन पाइप लाइन का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुरुवार को सीएचसी बरौन में ऑक्सीजन पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। सीएमओ ने निरीक्षण कर तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएचसी में 20 बेड की पाइप लाइन बिछनी है। इसके बाद फतेहगढ़ सीएचसी, कमालगंज व राजेपुर सीएचसी में लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था एसबी इंस्टूमेंट एंड केमिकल्स को जिम्मेदारी दी गई है। इसी फर्म ने मोहम्मदाबाद सीएचसी में लाइन डाली है। जबकि लोहिया कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएम लाइन डाल रही है। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि जल्द ही चारों सीएचसी में व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के छह अस्पतालों में ऑक्सीजन पाइप लाइन के साथ ही 24 गंटे बिजली की व्यवस्था के लिए दैवीय आपदा राहत कोष से जनरेटर भी खरीदे गए। लोहिया अस्पताल के लिए 8.37 लाख रुपये से 125 किलोवाट क्षमता का जेनरेटर खरीदा गया। वहीं सीएचसी मोहम्मदाबाद, बरौन, कमालगंज व सीएचसी फतेहगढ़ के लिए 62.5 किलोवाट के चार जेनरेटर की खरीद की गई है। एक जेनरेटर की कीमत चार लाख 87 हजार रुपये है। पांच जेनरेटर की खरीद पर दैवीय आपदा राहत कोष से 27 लाख 85 हजार रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें