फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासुका में वीडियो कांफ्रेंसिंग से एडवाइजरी कमेटी के सामने पेश हुए अनुपम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के मामले में बसपा नेता ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अपने सहायक के साथ एडवाइजरी कमेटी के सामने अपना पक्ष रखा। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लगाए गए आरोपों के संबंध में एडवाइजरी कमेटी को जानकारी दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे जीआरपी इंस्पेक्टर राम निवास यादव और ठेकेदार शमीम की हत्या का आरोपी है। इस समय वह मैनपुरी जिले में बंद है। अनुपम के भाई अनुराग दुबे व अमित दुबे के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज किए गए। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल ने 26 सितंबर को अनुपम के खिलाफ रासुका मेें मुकदमा दर्ज कराया। इसका नोटिस आरोपी को मैनपुरी जेल में तामील कराया गया था।
आरोपी अनुपम ने रासुका के नोटिस के संबंध में 615 पन्नों का जवाब जेल प्रशासन के माध्यम से आठ अक्तूबर को एडवाइजरी कमेटी लखनऊ को भेजा था।
मंगलवार को एनआईसी में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बसपा नेता की एडवाइजरी कमेटी के समक्ष पेशी हुई। आरोपी ने एडवाइजरी कमेटी के समक्ष बहस करने के लिए डीएम को प्रार्थनापत्र देकर जनपद मैनपुरी निवासी सौरभ उपाध्याय को बतौर सहायक मांगा। डीएम ने सहायक के लिए अनुमति दे दी। एडवाइजरी कमेटी ने बसपा नेता से अब तक दर्ज हुए मुकदमों की जानकारी मांगी। बसपा नेता ने बताया कि वर्ष 2005 से वर्ष 2021 तक उनके खिलाफ नामजद कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

जेल में जाने के बाद मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस अभिरक्षा में पेशी के दौरान धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। एडवाइजरी कमेटी में प्रत्यावेदन के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर बसपा नेता व सहायक सौरभ उपाध्याय ने बताया कि रासुका का प्रत्यावेदन आठ अक्तूबर को जेल प्रशासन के माध्यम से भिजवा दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने एडवाइजरी कमेटी के समक्ष रासुका को यथावत रखने के संबंध में अपना पक्ष रखा। रासुका में हुई बहस की जानकारी सौरभ उपाध्याय ने दी।
सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स रहा तैनात
बसपा नेता अनुपम दुबे को एनआईसी में लाने के दौरान सीओ मोहम्मदाबाद समेत फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल व पीएसी के जवान वहां डटे रहे। बहस के बाद बसपा नेता को कड़ी सुरक्षा मेें मैनपुरी पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें