फर्रुखाबाद। झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा ने ग्रामीण के घर से तमंचा कारतूस बरामद किया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। बरामद तमंचा किसी पर नहीं लगाया। विरोधी पक्ष के ग्रामीण व दरोगा की बातचीत के दो आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार निवासी ग्रामीणों में पुरानी रंजिश में 9 अक्तूबर को मारपीट हुई थी। झगड़े की सूचना पर दरोगा राजेश गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने एक ग्रामीण के घर में तलाशी ली। वहां से तमंचा व कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग की कार्रवाई की थी।
ग्रामीण के घर से तमंचा बरामद हुआ। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण व दरोगा राजेश गौतम की बातचीत के दो आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एक आडियो में ग्रामीण दरोगा से दूसरे पक्ष के ग्रामीण के घर में तमंचा व कारतूस के बरामद होने की बात कह रहा है। दरोगा ने स्वीकार किया कि तमंचा कारतूस मिला है। आरोपी के मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे आडियो में दरोगा ग्रामीण से कह रहे हैं कि मौके पर कोई तमंचा व कारतूस नहीं मिला है। कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि घटना नौ अक्तूबर की है। उस दिन वह अवकाश पर थे। दरोगा राजेश ने वायरल आडियो में कोई बात नहीं कही है। ग्रामीण ही तमंचा बरामद करने की बात कह रहा है। उस दौरान दरोगा काम में व्यस्त थे। दूसरे आडियो में दरोगा ने पूरी बात समझकर जवाब दिया है।