पोलियो की खुराकें पीने के बाद भी एक बालिका पोलियो से पीड़ित हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम जांच के लिए किट उपलब्ध कराकर गायब हो गई।
विकास खंड कमालगंज के गांव लखमीपुर के विनय सिंह का डेढ़ वर्षीय पुत्र अर्पित पोलियो की खुराकें पी चुका था। इसके बाद भी उसे तेज बुखार आया और मुंह तिरछा हो गया। मामले की शिकायत उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में की। मौके पर पहुंची डब्लूएचओ की टीम परीक्षण के लिए किट उपलब्ध करा आई लेकिन दोबारा नहीं लौटी और न ही बालक की जांच की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि बच्चा किस बीमारी से ग्रसित है। फिर भी उसे दिखवाया जा रहा है। उनका कहना है कि पैरालेसिस होने के बाद भी अंग भंग हो जाता है। अधिकांश बच्चे पैरालेसिस के शिकार होते हैं और लोग उसे पोलियो मान लेते हैं।