फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामलों में कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आचार संहिता उल्लंघन के अलग-अलग तीन मामलों में रिटर्निंग अफसर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसमें योगी-मोदी के फोटो वाले नमक, तेल के पैकेट बांटने में कोटेदार भी फंस गया है।
विज्ञापन

बढ़पुर ब्लाक के गांव कटरी गंगपुर के राशन कोटेदार रामशरन राजपूत ने राशन के साथ योगी-मोदी के फोटो वाले नमक, तेल(रिफाइंड) के पैकेट भी कार्डधारकों को वितरित किए। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कायमगंज क्षेत्र में रामप्रकाश गुप्ता शरद, प्रदीप गुप्ता व सुजीत गुप्ता बॉबी द्वारा कंबल वितरण करने, जबकि नवाबगंज स्थित गेस्ट हाउस में एनजीओ द्वारा लोगों को मुफ्त राशन वितरण करने के मामले में कायमगंज आरओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
वहीं पेट्रोल पंपों पर उज्ज्वला योजना के बैनर लगे होने व कई स्थानों पर अभी भी प्रचार के लिए बैनर-पोस्टर लगे होने के मामले में विधानसभा क्षेत्र सदर, भोजपुर, अमृतपुर व कायमगंज रिटर्निंग अफसर को जांच कर कार्रवाई करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें