फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी-मोदी के फोटो पर बिना टेप, कोटेदार बांट रहे राशन के पैकेट

विज्ञापन
ांव खिमसेपुर में राशन लेने के इंतजार में बैठीं महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो छपे राशन पैकेटों का वितरण किया जा रहा है। वितरण का निरीक्षण अधिकारी और नोडल अधिकारी भी कर रहे हैं, इसके बावजूद चुनाव आचार संहिता का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की 800 सरकारी राशन दुकानों पर तीन लाख 55 हजार 419 कार्डधारक हैं। दिसंबर से कार्डधारकों को पैकेट बंद एक किलो नमक, तेल (रिफाइंड) और चना मुफ्त दिया जा रहा है। पैकेटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो छपवाए गए थे। जनवरी में 70 प्रतिशत दुकानों के लिए फोटो वाले राशन के पैकेटों की उठान हो गई थी। दुकानदारों ने राशन वितरण भी शुरू कर दिया। इसी बीच आठ जनवरी को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। निर्वाचन आयोग ने मोदी-योगी के फोटो लगे पैकेट के वितरण पर रोक लगा दी।
सोमवार को पूर्ति निरीक्षकों ने कोटेदारों के वाट्सएप ग्रुप पर पैकेटों पर टेप लगाकर कार्डधारकों को बांटने के निर्देश दिए। ज्यादातर कोटेदार बिना टेप लगाए राशन के पैकेट बांट रहे हैं। मोहम्मदाबाद के गांव खिमसेपुर में मंगलवार को दो कोटेदारों ने बिना टेप लगाए नमक, तेल व चना के पैकेट बांटे। इसका वीडियो बनने की जानकारी पर दोपहर बाद राशन वितरण बंद कर दिया।
विज्ञापन

कोटेदारों का कहना है कि एक कार्ड पर तीन पैकेट देने होते हैं। यदि दुकान पर 600 कार्डधारक हैं तो 1800 पैकेटों पर टेप लपेटना काफी मुश्किल भरा काम है। अधिकारी खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कोटेेदार यदि राशन के साथ पैकेट वितरण न करें तब भी कार्रवाई के घेरे में आते हैं और फोटो वाले पैकेट बांटे तो आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। आखिर कैसे काम किया जाए।
70 प्रतिशत फोटो वाले पैकेट गोदामों पर आए थे। इसमें करीब 60 हजार अभी गोदामों में हैं, शेष पैकेट कोटेदारों को दिए जा चुुके हैं। इस महीने 30 फीसदी कोटेदारों का राशन उठान बाकी है। अब गोदाम से ही पैकेट पर फोटो ढकवाकर दिए जाएंगे।
विवेक सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
पैकेट छपे फोटो टेप लगाकर ढकने के बाद वितरण किया जा सकता है। कोटेदारों को टेप लगाने के बाद वितरण करने के लिए कहा गया है। फोटो पर बिना टेप लगाए पैकेट बांटने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-जीवेश कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें