फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी की मौत

विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तगादा करके वापस आ रहे कपड़ा व्यापारी की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आने से व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुर इज्जतखां निवासी आदिल (30) की लालसराय में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। वह शुक्रवार को कमालगंज में तगादा करने गए थे। शाम को बाइक से घर आ रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे। सातनपुर मंडी के पास हनुमान मंदिर के सामने ट्रक ने आदिल की बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आने से आदिल की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्च्युरी भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया और चालक भाग गया। जानकारी मिलने पर पिता नसीम, मां सलमा, पत्नी फरहीन, भाई आकिल मौके पर पहुुंचे। आदिल की मौत से परिजन बेहाल हो गए। आदिल के पुत्र आरिस व रेहान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें