फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी में महिला के शव का पंचनामा भरते दरोगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरझाला के पास बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला की मौत हो गई। बेटे सहित दो लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के गांव रघुनंदनपुर निवासी ऊषा देवी (55) की दो पुत्रियों की शादी कंपिल के गांव नरायनपुर में हुई है। शुक्रवार को ऊषा देवी बेटे शिवम (30) के साथ बाइक से बेटी के घर जा रही थीं। गांव बरझाला के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।
इसमें ऊषा देवी व उनका पुत्र घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार कायमगंज के गांव जौंरा निवासी शैलेंद्र (35) को भी चोटें आईं। तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने ऊषा देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऊषा देवी की दो पुत्रियां व दो पुत्र हैं। पति की पहले मौत हो चुकी है। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें