फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने में ठेकेदार समेत पांच फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखने का आदेश फतेहगढ़ कोतवाल को दिया है। पीड़ित ने आरोपियों पर 6.20 लाख रुपये ठगने का आरोप गाया है।
विज्ञापन

कैंट फतेहगढ़ निवासी बृजकिशोर गुप्ता ने बरेली के थाना प्रेमनगर के इज्जत नगर निवासी फरान अजीज, अजीजउल्ला और तीन अज्ञात के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें कहा कि वह एमईएस फतेहगढ़ में नौकरी करता है। आरोपी फरान अजीज सिखलाइट रेजिमेंटल फतेहगढ़ में शौचालय, बाथरूम बनवाने की ठेकेदारी कर रहा था, तभी उससे मुलाकात होने पर नजदीकियां बढ़ गईं।
फरान अजीज ने समस्या बताकर ठेकेदारी के लिए 5.20 लाख रुपये की मांग की। उसको रुपये दे दिए। मांगने पर वापस नहीं किए। इसके बाद वह अजीजउल्ला के साथ आया और कहा कि थोड़ा काम रह गया है। अगर एक लाख रुपये और दे दो, तो काम पूरा करा दें। भुगतान होने पर पूरा भुगतान कर देंगे। मजबूरीवश एक लाख रुपये 2021 में और दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने रुपये वापस नहीं किए। 20 नवंबर 2021 को रुपये मांगें तो दोनों आरोपियों ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसको धमकी दी और रुपये वापस करने से मना कर दिया। पीड़ित की अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम ने फतेहगढ़ कोतवाल को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें