फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली के पहिये ने प्रधानाध्यापक का सिर कुचला, मौत

विज्ञापन
गांव खंता नाला में रोते बिलखते उदित के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। बाइक सवार प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक नेता को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। प्रधानाध्यापक के सड़क पर गिरते ही ट्राली के पहिये उनके सिर से गुजर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रधानाध्यापक राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लाक महामंत्री भी थे।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी उदित प्रताप सिंह उर्फ जंडेल मास्टर (51) क्षेत्र के गांव कुंडपुरा के कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। वे मूल रूप से क्षेत्र के गांव बहाबलपुर निवासी थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे उदित प्रताप बाइक से अपने विद्यालय जा रहे थे। तभी खंतानाला गांव के पास सामने से बालू लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े।
इससे पहले कि उदित संभल पाते ट्रॉली का पहिया उनके सिर को कुचलते हुए निकल गया। इससे उनका हेलमेट भी चकनाचूर हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्राली का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

स्कूल के शिक्षक व ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। प्रधानाध्यापक की पत्नी ममता, पुत्र नितिन, सचिन और अमन सिंह रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचेे। हादसे की सूचना मिलते ही संघ के ब्लाक अध्यक्ष अवनीश चौहान, शिक्षक नेता देवेश यादव, मनोज शर्मा, राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि बेटे नितिन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दुर्घटना के बाद गांव खंता नाला में पड़ी उदित की बाइक। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

उदित प्रताप सिंह की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें