फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बोलेरो चला रहे मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव रुनी के पास ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो चला रहे मालिक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव रुनी निवासी पुष्पेंद्र(50) अपनी बोलेरो खुद ही चलाते थे। गुरुवार रात को शहर से गांव की ओर जा रहे थे। तभी गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख गांव के लोग एकत्र हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी संगीता, बेटे रितिक, विशाल व दो बेटियां रो-रोकर बेहाल हो गईं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें