तिरंगा महोत्सव के पोस्टर दिखाते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
एबीवीपी 150 जगह फहराएगी तिरंगा
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिले के 150 स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराएगी।
बढ़पुर स्थित एक प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता में एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि परिषद देश भर में 1,28,335 स्थानों पर तिरंगा फहराएगी।
जिला संयोजक शिवम कुशवाह ने कहा कि स्वाधीनता के 75वें वर्ष में शोभायात्रा, लघु फिल्म का प्रदर्शन आदि आयोजन किए जाएंगे। प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रांजुल तिवारी ने कहा कि एबीवीपी ने दो सालों में बड़े अभियानों का संकल्प लिया है।
जिला छात्रा प्रमुख व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राशि अग्रवाल ने बताया कि परिषद की पाठशाला को विस्तृत रूप दिया जाएगा। महिलाओं के स्वास्थ्य व संबल के लिए ऋतुमति अभियान चलाया जाएगा। नगर उपाध्यक्ष प्रशांत कटियार कहा कि जिले के हर व्यक्ति का इन कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व कराने का प्रयास किया जाएगा। वार्ता में सर्वजीत बाजपेई, उज्ज्वल, कुश, हर्षित आदि मौजूद रहे।