राजेपुर। जमीन की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग में छह लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जवाबी मुकदमे दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया।
थानाक्षेत्र के गांव खाखटमऊ निवासी रामभजन सोमवार शाम घर के पास निर्माण कार्य करवा रहे थे। तभी विश्राम सिंह मौके पर आए और उन्होंने जगह अपनी बताकर निर्माण को लेकर विरोध जताया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग हो गई। मारपीट में रामभजन, पुत्र बबलू व पुत्रवधू मालती घायल हो गई।
रामभजन ने विश्राम, रामू उर्फ राजकुमार, सर्वेश, संजय के खिलाफ मारपीट फायरिंग व जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। दूसरे पक्ष से मारपीट में विश्राम, संजय व राजकुमार घायल हुए। विश्राम ने राम भजन, मनोज, महाराम, अवतार के खिलाफ मारपीट फायरिंग व जान माल की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया। एसओ देवेंद्र गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।