फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर में लगी आग में तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। चाय बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। कमरे में धुआं उठता देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। आग की चपेट में आने से महिला व उसके दो बच्चे झुलस गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव खुदागंज निवासी रावेंद्र कुमार की पत्नी अनीता (32) बुधवार शाम करीब 7 बजे घर के कमरे में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। अनीता ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। देखते ही देखते कमरे में आग फैल गई।
कमरे से धुआं निकलता देख आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे। लोगों ने सबमर्सिबल व हैंडपंप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। हादसे में सुनीता, उनका पुत्र नितिन (7) व पुत्री किरन (8) झुलस गई। रात साढ़े नौ बजे लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उपचार के बाद घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें