फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वृद्धों सहित जिले में 9 संक्रमित

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में कोरोना जांच के लिए नमूना लेता कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में नौ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें दो वृद्ध भी कोरोना की चपेट में आए हैं। 14 मरीज स्वस्थ हुए। इससे जिले में 64 केस एक्टिव बचे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थम नहीं रहा है। जांच रिपोर्ट में शहर व बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के तीन लोगों में दो महिला व एक युवक संक्रमित निकला। कायमगंज क्षेत्र की एक महिला, कमालगंज क्षेत्र का वृद्ध व अधेड़, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में युवती, महिला व वृद्ध कोरोना की चपेट में आया है। सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 64 केस एक्टिव हैं।
इनमें 12 संक्रमित मरीजों को जनपद से बाहर एल-2 व एल-3 अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 43 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 9 मरीजों की अभी ट्रेसिंग की जानी है। शनिवार को तीन मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। 11 संक्रमित होमआइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें