फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में वृद्ध सहित 6 संक्रमित, 24 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में छह लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें एक वृद्ध भी कोरोना की चपेट में आया है। 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इससे जिले में 69 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला अभी जारी है। इससे कुछ दिनों तक सावधानी की विशेष जरूरत है। जांच रिपोर्ट में शहर व बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र में एक वृद्ध, एक बालिका व युवक संक्रमित हुआ है। इसके अलावा शमसाबाद व राजेपुर क्षेत्र की दो महिलाएं व मोहम्मदाबाद क्षेत्र का युवक कोरोना की चपेट में आया है।
सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 69 केस एक्टिव हैं। इनमें 12 संक्रमित जिले से बाहर अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि तीन बंदियों का जिला जेल व सेंट्रल जेल अस्पताल में उपचार चल रहा है। 44 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 10 मरीजों की अभी ट्रेसिंग की जानी है। शुक्रवार को आठ मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए और 16 संक्रमित होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें