शमसबाद। ट्रांसमिशन नीबकरोरी में डिस्क खराब होने से तीन विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। इससे करीब 250 गांवों की बिजली देर रात तक गुल रही।
नीबकरोरी में स्थित ट्रांसमिशन से संकिसा, नवाबगंज व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के लिए 33 केवी लाइन आई है।
इन विद्युत उपकेंद्रों से करीब 250 गांवों को बिजली दी जाती है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे ट्रांसमिशन में इन तीनों उपकेंद्रों को जाने वाली लाइन की डिस्क खराब हो गई। इससे तीनों उपकेंद्रों को मिलने वाली बिजली बंद हो गई। इससे गांवों की बिजली नहीं दी जा सकी।
इसकी जानकारी ट्रांसमिशन की ओर से एक्सईएन काममगंज को भी नहीं दी गई। शाम चार से रात आठ बजे तक बिजली न आने पर ग्रामीणों ने विभागीय अफसरों को फोन किया, तब अफसरों को बिजली बंद होने की जानकारी की। एक्सईएन कायमगंज राहुल बाबू कटियार ने बताया कि ट्रांसमिशन में डिस्क खराब होने की जानकारी मिली है। उसको बदलवाने का काम कराया जा रहा है।