फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 36 मतदान कर्मी अनुपस्थित, होगी एफआईआर

विज्ञापन
सेंट एंथोनी स्कूल में प्रशिक्षण लेते मतदान कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को शुरू हुए द्वितीय प्रशिक्षण के पहले दिन 36 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है। इसके लिए शहर के नेकपुर कलां स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। दो पालियों में करीब 1200 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण लेना था।
इसमें पहली पाली में 12 व दूसरी पाली में 24 मतदान कर्मी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे। दोपहर में मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया तो 150 पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगाने के साथ मतदान कर्मियों को आयुष किट भी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र पर डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक, डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी, एडीसीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय व एडीओ सत्यनारायण सिंह मौजूद रहे। प्रशिक्षण के बाद पीठासीन अधिकारियों को चुनाव सामग्री भी वितरित की गई। मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने कहा कि अनुपस्थित कर्मचारी 16 फरवरी को प्रशिक्षण अवश्य ले लें। अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें