फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर में कोहरा, दोपहर तक बादल, फिर धूप से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भोर में घने कोहरे से वाहन चालक खासे परेशान रहे। जब कोहरा हटा तो दोपहर तक घने बादल छाये रहे। बाद में खिली धूप ने लोगों को राहत दी। पछुआ हवाओं में बर्फ जैसी गलन बनी रही। शाम ढलते ही शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह घना कोहरा छा गया। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। 10 बजे के करीब जब कोहरा छटा तो आसमान बादलों से घिरा दिखा। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता दिखी। हालांकि दोपहर 12 बजे के करीब धूप खिलने से राहत मिली।
दो दिन से बारिश और बादल से परेशान महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग धूप का लुत्फ उठाते दिखे। छतों पर कपड़े सुखाते रहे। मैदानों में बच्चों ने क्रिकेट का लुत्फ उठाया। हालांकि शाम ढलते ही चली पछुआ हवाओं में गलन से लोग परेशान हो गए। बर्फीली हवा चलने से लोग जल्द ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। धूप के दौरान यदाकदा हल्के बादल भी आते-जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें