फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीकमपुरा व गुदड़ी पक्कापुल का 250-250 मीटर एरिया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला भीकमपुरा व पक्कापुल गुदड़ी (नाला फिदाई खां) में मुंबई से लौटे दो युवक गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस पर दोनों मोहल्ला को दो-दो सेक्टरों में बांटकर 250-250 मीटर एरिया सील कर दिया गया। इनमें रह रहे 1466 परिवारों के स्वास्थ्य की जांच को 24 स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला पक्कापुल गुदड़ी में कोरोना पॉजिटिव युवक के घर से 250 मीटर एरिया में मोहल्ला फिदाई खां, खैराती खां, बंगशपुरा कोहना, खड़ियाई व पुलखाम को सील कर दो सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें रह रहे 822 परिवारों की देखरेख को 13 स्वास्थ्य टीमें लगाई गईं। भीकमपुरा निवासी कोरोना पॉजिटिव के घर से 250 मीटर एरिया में आने वाले मोहल्ला बारा खां, दाउद खां, गढ़ी मुकीम खां, गढ़ी जान अली, गढ़ी हफीजउल्ला, मझले खान को दो सेक्टरों में बांटा गया है। इस क्षेत्र के 842 घर शामिल हैं। इनकी सेहत पर नजर रखने के लिए 11 स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें