फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो युवक घायल, परिजनों ने कोतवाली के बाहर किया हंगामा

विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हादसे में घायल युवक को नर्सिंग होम में भर्ती न करने से क्षुब्ध परिजनों ने गुरुवार को कोतवाली के बाहर रिपोर्ट न लिखे जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के नवदिया निवासी मनीराम का पुत्र बलराम बिजली फिटिंग का काम करता है। वह गुरुवार को ग्वालटोली टिलिया निवासी अभिषेक के साथ स्कूटी से फर्रुखाबाद जा रहा था। फतेहगढ़ चौराहा पर कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। पुलिस कार को कोतवाली ले आई। परिजन घायलों को एक नर्सिंग होम में ले गए। वहां डाक्टर ने भर्ती करने से मना कर दिया। कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजन टेंपो से दोनों घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे। रिपोर्ट न लिखे जाने पर परिजनों ने कोतवाली के बाहर हंगामा किया।
एंबुलेंस आने पर परिजन घायलों को लेकर लोहिया अस्पताल चले गए। घायलों के भाई प्रदीप व छविराम ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि वे जिस टेंपो से भाइयों को लेकर कोतवाली पहुंचे थे। उस टेंपो चालक की पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी और रुपये छीन लिए। इसका वीडियो बना रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया और पीटकर मोबाइल से वीडियो डिलीट करा दिया। रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कहा कि पीड़ित घटना की तहरीर दें, रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हंगामा और टेंपो चालक से मारपीट के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें