फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 महिलाओं सहित जिले में 18 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक वृद्धा सहित 14 महिलाएं भी कोरोना की चपेट में हैं। जिले में कुल 295 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले की कम हुई है, लेकिन थमा नहीं है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। युवाओं व महिलाओं में सर्वाधिक संक्रमण फैल रहा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार एक वृद्धा, किशोरी, एक वर्षीय बालिका सहित 14 महिलाएं, 9 वर्षीय बालक के अलावा दो युवक व एक अधेड़ कोरोना की चपेट में आया है।
इनमें शहर व कमालगंज क्षेत्र के चार-चार, कायमगंज, राजेपुर व शमसाबाद के तीन-तीन, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी एक युवती संक्रमित मिली है। सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 295 सक्रिय मामले हैं। इनमें 195 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

15 बंदी सेंट्रल जेल, जिला जेल व सीएचसी बरौन में भर्ती हैं। 17 संक्रमित जिले से बाहर इलाज करा रहे हैं। 68 मरीजों की अभी ट्रेसिंग होनी बाकी है। शनिवार को 61 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूल-कालेजों में शिविर लगाकर 15 से 17 वर्ष के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया था। इसका एक माह का समय पूरा हो रहा है। उन्हें सात फरवरी से 22 फरवरी तक टीके की दूसरी डोज लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
सिविल अस्पताल लिंजीगंज के डॉ. नवनीत गुप्ता ने नगरीय क्षेत्र के स्कूलों प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को सूचित किया है कि जिन छात्र-छात्राओं को पहला टीका लगे एक माह पूरा हो रहा है, उन्हें दूसरी डोज लगवा दें। स्कूल में शिविर लगाने के लिए उनके मोबाइल नंबर 9839454852 सूचना दें। निर्धारित तिथि पर टीका लगवाने के लिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को विद्यालय में एकत्र कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें