फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 एमवीए ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, 110 गांव की बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुतासी विद्युत उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से चोर करीब करीब 800 लीटर तेल चुरा ले गए। ट्रिपिंग होने से ट्रांसफार्मर बंद होने पर कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई। ट्रांसफार्मर बंद रहने से करीब 110 गांवों की बिजली बंद हो गई है। अब चोरी हुए तेल की जगह दूसरा तेल पड़ने के बाद ट्रांसफार्मर चालू किया जा सकेगा। तब तक ग्रामीणों को अंधेरे में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

गुतासी उपकेंद्र में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे तीन फीडरों के माध्यम से करीब 110 गांवों को बिजली दी जाती है। उपकेंद्र के चारों ओर दीवार पर कंटीले तार लगे हैं। शुक्रवार रात चोरों ने तारों को काट दिया और उपकेंद्र में घुस आए। ट्रांसफार्मर में लगे पर (हिस्से) का बोल्ट खोल पाइप डालकर तेल चोरी कर ले गए।
तेल कम होने से शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर ट्रिप होने से बंद हो गया। इसकी जानकारी पर जेई सुरेंद्र प्रसाद उपकेंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को लगाकर जांच कराई। ट्रांसफार्मर के आसपास कोई फाल्ट नहीं मिला। उसके नीचे से कुछ तेल फैला हुआ था, वहां देखा तो एक पर का बोल्ट हल्का खुला था। ट्रांसफार्मर का तेल चेक किया गया तो वह कम निकला। तब पता चला कि तेल चोरी हो गया है।
विज्ञापन

जेई सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि करीब 800 लीटर तेल चोरी हुआ है। कम तेल में ट्रांसफार्मर चलाने से वह फुंक जाएगा। नया तेल आने पर उसको चालू किया जाएगा। तब तक 110 गांवों की बिजली बंद रहेगी। एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तेल मंगाया गया है। जल्द डलवाकर ट्रांसफार्मर को चालू कर गांवों की बिजली चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें