फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 16 दुकानों का किया निरीक्षण, भरे 22 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान कृषि विभाग की टीम ने गुरुवार को बीज की दुकानों पर छापा मारकर 22 बीज के सैंपल भरे। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। इस दौरान टीम ने रिकार्ड रजिस्टर भी देखा और रेट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर जिला कृषि अधिकारी हरेंद्र तिवारी ने बताया कि रबी सीजन की फसलों की बोआई का मौसम शुरू हो चुका है। बोआई के लिए प्रमाणित बीज विक्रय करने में किसानों के साथ कोई दुकानदार गड़बड़ी हैं। दुकानों पर जो बीज व उर्वरक बेचा जा रहा है वह असली है या नकली। इसी जांच को दृष्टिगत रखते हुए अभियान चलाया गया। इसके तहत मोहित बीज भंडार, विजय बीज भंडार, कौशल ट्रेडर्स इंदरगढ़, तान्या खाद भंडार नादेमऊ, तूबा बीज भंडार, अंकुश बीज भंडार, नूरी बीज भंडार व बाला जी बीज भंडार सौरिख के विभिन्न दुकानों में छापेमारी की गई।
अपर जिला कृषि अधिकारी ने 12 बीज दुकानों का निरीक्षण किया। बरसीम, गेहूं और सरसों समेत 22 बीजों का नमूना लिया। तीन दुकानों पर कमियां मिली। सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है। उपकृषि निदेशक संतोष कुमार के साथ गुरसहायगंज क्षेत्र में चार दुकानों पर छापा मारा। इसमें तीन कीटनाशक और एक खाद का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसमें दो विक्रेताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। खाद व बीज में यदि किसी प्रकार की मिलावट पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। कई दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच में यदि नमूने फेल आते हैं तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें