फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुंह, आंख व कान बंद कर कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। गांधी पार्क में गंदगी के अंबार एवं अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को मुंह, आंख व कान बंद कर गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। उसके बाद तहसील पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसी आवास विकास काॅलोनी स्थित गांधी पार्क पहुंचे। यहां गांधी के तीन बंदरों द्वारा दी गई सीख, बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो और बुरा मत देखो की तर्ज पर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद कांग्रेसियों की टोली ने एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कूड़े के अंबार लगे होने के साथ ही गांधी पार्क को निराश्रित पशुओं ने आरामगाह बना लिया है। नगर पालिका द्वारा पार्क की साफ-सफाई के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
कांग्रेस जन आंदोलन फ्रंट के प्रदेश महासचिव विनोद दुबे ने कहा कि 40 साल पहले पश्चिमी बाईपास पर तत्कालीन डीएम रमेश नारायन त्रिवेदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था। इसे हाईवे निर्माण के दौरान वर्ष 2022 में हटवाकर आवास विकास काॅलोनी के पार्क में स्थापित करा दिया गया। कांग्रेसियों के विरोध के चलते तब आश्वासन दिया गया था कि हाईवे बन जाने के बाद पुनः बाईपास पर ही स्थापित कराया जाएगा, पर वायदा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। पीसीसी सदस्य संजय पौल, जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे उर्फ पप्पू, आशीष चौहान, ओपी तिवारी, अमीर हसन ने गांधी प्रतिमा का पश्चिमी बाईपास पर स्थापित कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें