फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन कर रहा है फेसबुक पर आजम के खिलाफ साजिश?

Sat, 22 Jun 2013 12:20 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम से एक और फर्जी अकाउंट खोले जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। यह उनके नाम पर पांचवां फर्जी अकाउंट है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल पहले ही चार फर्जी अकाउंट बंद करा चुकी है। नगर विकास मंत्री ने फेसबुक पर अपने नाम से खोले गए एक और फर्जी अकाउंट की शिकायत की है।

इस अकाउंट में कई जानकारी सार्वजनिक करने के साथ ही कई लोगों को मित्रता के संदेश भेजे हैं। साइबर क्राइम सेल ने इस अकाउंट को बंद कराने के लिए फेसबुक को ई-मेल किया है।

साइबर क्राइम सेल ने पहले खोले गए चार फर्जी अकाउंट तो बंद करा दिए लेकिन आजम के खिलाफ फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने की साजिश कौन कर रहा है, इसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ हजरतगंज दिनेश यादव ने बताया कि मंत्री के नाम से खोले गए फर्जी अकाउंट को बंद कराने के लिए फेसबुक से संपर्क किया गया है।

बहरहाल साइबर क्राइम सेल पता लगा रही है कि किस आईपी नंबर के कनेक्शन से फर्जी अकाउंट खोले गए थे। इसके आधार पर आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें