फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी भदरसा इलाके के अंतपुर गांव में शुक्रवार दोपहर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंतपुर गांव के किनारे से 11 हजार वोल्टेज विद्युत लाइन बनाई गई है। गांव के किनारे खेत के मेड़ के पास गड़े खंभे के बगल का स्टेवायर टूट कर लटका हुआ था। शुक्रवार को खेत की ओर जा रहा शोभित चौरसिया (22) विद्युत प्रवाहित हो रहे स्टेवायर की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजयसेन सिंह ने बताया कि घटना के बाबत मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें