फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : कल अयोध्या में होगा सत्ता का संग्राम, युवाओं और महिलाओं से होगी बात, सवालों के घेरे में होंगे नेता

Tue, 07 Dec 2021 06:10 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अवध और पूर्वांचल में सत्ता का संग्राम शुरू हो चुका है। 'अमर उजाला' का ये चुनावी रथ अब बुधवार (आठ दिसंबर) को अयोध्या पहुंचेगा। यहां चाय पर चर्चा के साथ चुनावी चर्चा शुरू होगी और फिर महिलाओं और युवाओं की बात होगी। शाम को शहर के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं से तीखे सवाल पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन
अयोध्या, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभु श्री राम की जन्मभूमि आयोध्या की चर्चा इन दिनों सबसे ज्यादा हो रही है। पूरी दुनिया का ध्यान अयोध्या की तरफ है। यहां की हर गतिविधियां मीडिया में छा जाती हैं। हिंदू आस्था के इस बड़े केंद्र का राजनीतिक महत्व भी काफी अधिक है। अयोध्या में पांच विधानसभा सीटें हैं और 2017 में सभी पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया था। अब अगले साल फिर यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार भी ये सत्ता का प्रमुख केंद्र होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस श्रीराम मंदिर के लिए भाजपा कई दशकों से लड़ाई लड़ रही थी, अब वो पूरा होने लगा है। 
विज्ञापन


ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या यहां स्थानीय स्तर पर केवल श्रीराम मंदिर ही मुद्दा रहेगा या विकास कार्य भी मायने रखेगा? योगी सरकार के इन साढ़े चार साल के कार्यकाल में यहां कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं? युवा, महिलाएं और यहां की आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को अयोध्या में होगा। 

आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन


कब और कहां होंगे कार्यक्रम ? 

1. सुबह 9 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : नया घाट अयोध्या

2. दोपहर 12 बजे 
आधी आबादी से चर्चा
स्थान -  फैजाबाद चौक

3. दोपहर 2 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान : अवध विश्वविद्यालय परिसर

4. शाम 4 बजे
प्रमुख राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : गुलाब बाड़ी पार्क

अब तक 23 जिलों में हो चुका है कार्यक्रम
पहले चरण में पश्चिमी यूपी और ब्रज के 22 और दूसरे चरण में अब तक एक जिले में 'सत्ता का संग्राम' आयोजित हो चुका है। 11 नवंबर को गाजियाबाद से चला ये रथ मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ होते हुए एक दिसंबर को बुलंदशहर पहुंचा था। इन जिलों में महिलाओं, युवाओं, कामगारों, नेताओं, व्यापारियों समेत हर वर्ग के लोगों को अपने मन की बात बोलने का मौका दिया गया। लोगों ने खुलकर अपनी समस्याओं और उम्मीदों के बारे में बताया। अब दूसरा चरण लखनऊ से शुरू हुआ। यहां भी लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। 

'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें