फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 विदेशी और पहुंचे, नगर क्षेत्र के दस की हुई सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विदेश यात्रा करके लौटे यात्रियों की एक और सूची सोमवार को प्राप्त हुई है, जिसमें 34 यात्री शामिल हैं। इनमें ज्यादातर यात्री को खाड़ी देशों से आए हैं, लेकिन तीन यात्री सिंगापुर व एक श्रीलंका से भी लौटा है।
विज्ञापन

सभी यात्रियों को ट्रैस करके नगर क्षेत्र के 10 यात्रियों की सैंपलिंग भी कराई गई है। कुछ देशों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मिलने से जिले में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है।
विभिन्न देशों से यात्रा करके लौटे लोगों की निगरानी करके उनकी कोरोना जांच कराई जा रही है। शासन से सोमवार को 34 और लोगों की सूची प्राप्त हुई है, जो विभिन्न देशों से यात्रा करके लौटे हैं।
विज्ञापन

इनमें नगर क्षेत्र के तीन ऐसे लोग भी हैं, जो सिंगापुर से लौटे हैं। नई सूची में शामिल नगर क्षेत्र के 10 लोगों की तो सोमवार को ही कोरोना जांच कराई गई है। ग्रामीण क्षेत्र के शेष लोगों को ट्रैस कर लिया गया है और कोरोना जांच कराई जा रही है।
हालांकि, अभी तक जिले में आए सभी यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि सोमवार को 34 और यात्रियों की सूची प्राप्त हुई है। जिनकी निगरानी की जा रही है।
नगर क्षेत्र के 10 लोगों की कोरोना जांच भी कराई गई है। शेष की जांच के लिए टीमें भेजी गई हैं। बताया कि अभी तक स्थिति सामान्य है, एक भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। सभी की हालत भी सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें