फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के तहत महिलाओ ने निकाली गई पिंक रैली, लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के लिए गुरुवार को महिलाओं ने पिंक रैली निकाली। रैली का आयोजन स्वीप के तहत राजकीय महिला इंटर कॉलेज सिविल लाइन से किया गया।
विज्ञापन

कमिश्नर नवदीप रिणवा की पत्नी रितु रिणवा ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सभी महिलाएं गुलाबी साड़ी और सलवार-सूट पहने हुई थी।
सीडीओ अनिता यादव की अगुवाई में रैली में शामिल स्कूटी सवार महिलाएं लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लगाए। स्कूटी के पीछे बैठी महिलाओं के हाथ में मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखी तख्तियां थीं।
पिंक रैली जीआईसी मैदान से शुरू होकर सिविल लाइन, कैंट, कनौसा, नियावां, अंगूरीबाग, घंटाघर, रिकाबगंज चौराहे से होते हुए जीआईसी में समाप्त हुई।
कमिश्नर नवदीप रिणवा की पत्नी रितु ने पिंक रैली में शामिल सभी महिलाओं की महिलाओं को 27 फरवरी को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

कहा कि 27 फरवरी रविवार के दिन अपने घरेलू व दैनिक कार्यों को छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। साथ ही अपने घर के सभी मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान अवश्य करवाएं।
मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने पहली बार वोट कर रहीं युवतियों/महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि मताधिकार आपको अपनी पसंद की सरकार चुनने का अवसर प्रदान करती है।
इसलिए सभी महिला मतदाताओं के साथ-साथ जनपद के सभी मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और इस विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान करके जनपद का शत प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महिला जागरूक होंगी तो देश जागरूक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें